8:53 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- आरोग्य मंदिर के अधीक्षक पर एएनएम ने लगाऐ गंदे आरोप, कहा अय्याशी का अड्डा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

कोई राज है गहरा, लगी परतें खुलने।

उझानी बदांयू 24 अगस्त।

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मंदिर पर हुऐ झगड़े से अब पर्दा उठने लगा है। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद अब दो एएनएम ने अधीक्षक डॉ अशीष कुमार शर्मा पर गंभीर व गंदे आरोप लगाते हुए सीएमओ व एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती पत्र सोंपे है। बताते हैं सीएमओ ने इस पर जांच कमेटी बना दी है।
———————
बताते चलें बदांयू की दो एएनएम शंकुतला वर्मा व प्रीति मिश्रा ने रीता व लता सिंह गोर सहित आशीष सक्सेना व शानेआलम पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।अब मारपीट की वीडियो फुटेज निकल कर आ रही है तो मामला बिल्कुल उलट नजर आ रहा है।—————-

आरोपी एएनएम रीता तोमर व लता सिंह ने सीएमओ व एसएसपी को सोंपे शिकायती पत्र में लिखा है कि अधीक्षक डॉ आशीष शर्मा ने आरोग्य मंदिर को अय्याशी का अड्डा बना दिया है यहां रोज शराब पी जाती है, शराब के नशे में कई बार यह हमारे साथ बदतमीजी कर चुके हैं, कई बार गलत नीयत से पकड़ने का प्रयास कर चुके हैं। कहते हैं यहां रहना है तो यह सब सहना होगा। वह अपने उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करा चुकी है कि हमारा यहां से ट्रांसफर कर दिया जाऐ।
———————-
अपने निजी अस्पताल में मरीज ट्रांसफर करने का बनाते हैं दबाव, रीता व लता ने लिखा है कि डॉ आशीष ने अपना प्राइवेट क्लीनिक खोल लिया है आरोग्य मंदिर से मरीजों को अपने क्लीनिक में ट्रांसफार्मर करने में शंकुतला व प्रीति मिश्रा जो एचडब्ल्यू सीनगर के बहादुर गंज पर तैनात हैं उनकी मदद करती है व दोनों डाॅ आशीष शर्मा के क्लीनिक पर ड्यूटी भी करती है।
——————–
22 अगस्त को डाॅ आशीष शर्मा, एएनएम शंकुतला वर्मा, प्रीति मिश्रा, फार्मेसिस्ट रोहित व दो अन्य लोगों ने हम दोनों के साथ मारपीट की व गलत जगह हाथ भी चलाऐ। जिसकी सीसीटीवी में फुटेज मौजूद होंगी व कुछ वीडियो अन्य लोगों ने भी बनाऐ है जो साक्ष्य के तोर पर मौजूद हैं।
———————
राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.