10:01 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर आर्ट फेस्टिवल

उझानी बदांयू 23 अगस्त।

Listening Makes Yogi 21 Foundation के तत्वावधान में Listening Awareness महोत्सव 2025 के अंतर्गत Badaun Art Festival का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित है।

महोत्सव में चित्रकला, संगीत, नृत्य, नाटक, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण एवं अन्य कला रूपों की प्रतियोगिताएँ होंगी, जिनमें बदायूँ के विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य है — कला और संस्कृति के माध्यम से सुनने की शक्ति को समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ जोड़ना।

विजेताओं को विशेष पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएँगे।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और युवा प्रतिभाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Listening Makes Yogi 21 Foundation का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से बदायूँ को राष्ट्रीय स्तर पर कला और जागरूकता के संगम के रूप में पहचान दिलाई जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस