10:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिली ब्लेक बेल्ट

उझानी बदांयू 22 अगस्त।

आज बदायूँ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा चार खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अक्षज रस्तोगी (समाजसेवी एवं वाइस प्रेसीडेंट, बदायूँ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वयं ब्लैक बेल्ट पहनाकर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है –

1. राज रस्तोगी – ब्लैक बेल्ट, बॉबी ताइक्वांडो जिम

2. अविका राय – ब्लैक बेल्ट, बॉबी ताइक्वांडो जिम

3. देवांशी – ब्लैक बेल्ट, बॉबी ताइक्वांडो जिम

4. अनन्या गुप्ता – छात्रा कक्षा 9, ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी बदायूँ

इस कार्यक्रम का सफल संचालन के सचिव अजय पाल सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ रस्तोगी भी उपस्थित रहे।

अंत में बदायूँ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन मेहंदी दत्ता ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.