उझानी बदांयू 21 अगस्त।
नगर सहित मोहल्ले में चर्चा है कि शिवम् उर्फ़ शिवानी किन्नर को घर से जबरदस्ती किवाड़ व जंगला तोड़कर कुछ लोग जबरदस्ती उठा कर ले गये है। बताते हैं कि शिवानी के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी है ।
नगर के मोहल्ला नरायण गंज में शिवानी किन्नर को आज घर से जबरदस्ती कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गये इसकी जबरदस्त चर्चा है। वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि आज दोपहर में कुछ लोग कार से आऐ शिवानी दरवाजा बंद किए घर के अंदर थी तो लोगों ने किवाड़ों में धक्के मारे वही लोहे के जंगले को तोडकर शिवानी को जबरदस्ती उठाकर ले गये। पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं बहरहाल जो भी हो मुहल्ले में लोगों का जमघट लगा है। चर्चा यह भी है कि शिवानी को दूसरे गुट के किन्नर उठाकर ले गये।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
