उझानी बदांयू 21 अगस्त।
बदांयू के मोहल्ला सोथा निवासी शिक्षिका डेजी फजल पुत्री मुहम्मद फजल ने कोतवाली में बाइक नंबर के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवारों पर अभद्रता कर कार चालक से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में लग गई है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक डेजी फजल ने लिखा है कि वह कल दोपहर अपनी कार से कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकन्द्राबाद के राजकीय हाईस्कूल से बदायूं जा रही थी कि उझानी मंडी समिति तिराहे के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार में टक्कर मार दी,चालक आसिम अहमद ने बाहर निकल कर अपनी कार को देखा तो दोनों युवकों ने गाड़ी में आग लगाने की चेतावनी दी।
कार से बाहर आकर मेने ऐसा ना करने की कहा तो अभद्रता करने लगे व चालक आसिम से मारपीट कर दी जिससे चालक का पर्स गुम हो गया जिसमें आधार कार्ड, पेनकार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी रखे थे। शिक्षिका ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर विनय कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
