उझानी बदांयू 21 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासिनी मुनीशा पत्नी चंद्रवीर ने गांव के रामनाथ उनकी पत्नी गुड्डो बेटा अनूप व बेटी नीतू के खिलाफ खेत में खड़ी बाजरा की फसल में अपने पशुओं को चराने की मना करने पर मारपीट में पति सहित घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुनीशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी आऐ दिन गांव वालों के खेत में अपनी भैंस व गाय छोड देते हैं पिछले दिनों मेरी बाजरा की फसल में अपने जानवर छोड दिऐ मना करने पर झगडा करने लगे व मारपीट में मुझे व पति को घायल कर दिया, उसी दरम्यान मेरे कान का सोने का कुंडल भी कहीं गिर गया । पुलिस ने पति-पत्नी का मेडिकल परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज की है जांच सबइंस्पेक्टर बलवीर सिंह को दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
