2:15 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन ने मोदी के 75 वें जन्मदिन को ‘लिसनिंग एयवर्नेस’ के रूप में मनाने को पोस्टर जारी किया

उझानी बदांयू 21 अगस्त।

भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में आज श्रद्धेय बाबू जी कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर Listening Makes Yogi 21 Foundation द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाने को ‘Listening Awareness’ के रूप में मनाने का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज का स्वागत फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने परंपरागत ढंग से आरती उतारकर, पुष्पवर्षा कर एवं पटका पहनाकर किया गया। इससे पहले सभी ने बाबूजी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्रावक राजन मेंदीरत्ता ने स्वामी प्रवक्तानंद जी से दीप प्रज्वलित कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसी अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी जी ने कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया। एक मशाल युवा बेटी को सौंपकर सुनने की जागरूकता (Listening Awareness) का संदेश समाज तक पहुँचाने की पहल की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुजाता माथुर एवं पंडित प्रीतम शर्मा ने भी स्वामी जी के साथ पोस्टर रिलीज़ में सहयोग कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

साथ ही भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में “छात्र जीवन में सुनने का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और Listening Awareness के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रावक राजन मेहंदीरत्ता ने कहा कि –
“जब तक व्यक्ति सुनने की कला नहीं सीखता, तब तक उसमें प्रज्ञा और विवेक का जन्म नहीं होता।” कार्यक्रम में कालेज की सभी छात्राऐ व शिक्षिकाऐ मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.