
उझानी बदांयू 20 अगस्त।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 60 वें दिन भगवानदास जाटव, गुड्डू जाटव, रामकुमार जाटव ,छोटेलाल जाटव और मुन्नालाल जाटव बैठे , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन ने क्रमिक अनशनकारियों को राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर फल खिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
क्रमिक अनशन के बाद आंदोलनकारीयों ने भारत रत्न राजीव गांधी जी को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं द्वारा राजीव जी की जयंती पर उपस्थित सभी धरना प्रदर्शनकारियों को फल वितरण किए गए।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम लोगों को गांधीवादी तरीके से धरना ,सत्याग्रह क्रमिक अनशन करते हुए पूरे दो माह हो गए लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने आश्वासन तो बहुत दिये है लेकिन काम धरातल पर शुरू नहीं किया है उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के महानायक भारत रत्न राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती है और हम आज उनका नमन करते हुए याद करते हैं कि आज जो ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज की व्यवस्था है वह राजीव गांधी जी के द्वारा दी गई देन है जिसमें कि पंचायत राज से ग्रामीणों को अधिकार मिले और उन्होंने कि हमें सिखाया कि संघर्ष से ही सफलता का मुकाम मिलता है और इसी सिद्धांत पर हम लोग चल रहे हैं।
धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नालाल सागर संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली और अन्ना भाई ने कहा कि आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब लोग यह शपथ लेते हैं कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा।
धरना स्थल पर प्रवेश कुमार, लाल सिंह ,चंद पाल सिंह, गौतम, छोटे वीरपाल सिंह, विनोद कुमार सोहनलाल, साहब सिंह , धर्मेंद्र अमित ,रणवीर ,गुरुदेव, जगदीश छोटेलाल नागपाल ,पूरन सिंह और संघर्ष समिति के कमल प्रताप सिंह, तेजेंद्र पाल कश्यप आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com