6:26 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मोटापे से है परेशान तो जंक फूड से रहे दूर,रोज करें व्यायाम- डॉ इवा फरमान

उझानी बदांयू 20 अगस्त।

क्या आप के पेट में वसा की मात्रा अधिक है? क्या आप अपने पेट को स्लिम करना चाहते है ? क्या आप चाहते हैं कि स्लिम रहे ? हम में से कई मोटे लोग अपने बढ़ते पेट के साथ खुश नहीं हैं, लेकिन हमारे व्यस्त जीवन कार्यक्रम में लंबे समय के लिए हम भोजन को करने के नियमो का पालन नहीं करते।
मुझे ऐसा लगता है कि आप अपने दैनिक जीवन में कुछ सुझाव अपनायें तो आप का मोटापा कुछ कम हो सकता है। इसके लिए आपको किसी अतिरिक्त समय की जरूरत नहीँ होगी और न ही अतिरिक्त काम करने की जरूरत होगी।

सिटी मैक्स केयर मिनी हाॅस्पीटल के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ इवा फरमान पेट को फ्लैट बनाने के लिए और स्लिम दिखने के लिए कुछ सुझाव बताते हैं कि नियमित ऐसा करने से आप मोटापे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से भोजन से पहले, पानी बहुत पिये। भोजन धीरे-धीरे खाना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। कपाल भाती व्यायाम 20 मिनट तक रोज करें। रोज आसान लगाओ। हमेशा सीधे बैठो। यह आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करेगा।

सुबह का नाश्ता न करें। मिठाई, चीनी, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्राइड और अन्य सभी उच्च कैलोरी वाले भोजन को न लें। जंक फूड सबसे ज्यादा खतरनाक इनसे बचें।

शराब की कम मात्रा ही लें यदि आदी हैं तो। क्योंकि इसमें बहुत ही उच्च कैलोरी होता है।अपने आप को भूखा न रखें। अधिक फाइबर युक्त भोजन खाऐ।
सीढ़ियों एस्केलेटर या लिफ्टों के स्थान पर सीढ़ियों से चढ़ के जाना शुरू करे यह भी मोटापा घटाने में कारगर है। वसा को कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। नियमित रूप से और सही ढंग से पुश अप करें।

कम से कम 3-4 बार एक हफ्ते में गेंद के साथ व्यायाम करें। तनाव से बचें। चिंता न करे। यह और अधिक खाने और वसा वृद्धि की ओर ले जाता है। नमक का सेवन कम करें। नमक की मात्रा कम करें।अधिक सब्जियां खाएं। भोजन करने से पहले सलाद खाएं। रात में तरबूज, संतरे, ककड़ी, आदि पानी फलों और सब्जियों को खाने से बचें।
बार बार भोजन के बजाय 2 बार भोजन करें। खाने के बाद 40 कदम टहलें और 10 मिनट बायीं करवट से विश्राम करें।
डॉ फरमान के मुताबिक अगर आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही अपने मोटापे कर कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस