उझानी बदांयू 19 अगस्त।
बीते 4 अगस्त को बरेली के कांवड़ियां की बाइक की टक्कर से घायल होने के दो दिन बाद मौत हो गई। मृतक के भाई ने बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के थाना किला क्षेत्र के गढ़ी चौकी निवासी रवि पुत्र अशोक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 4 अगस्त को बरेली मथुरा हाइवे पर कछला से जल लेकर जा रहे भाई यदुनेश उर्फ़ अविनाश को दहैमू पुलिया के समीप एक बाइक सवार ने टक्कर मार घायल कर दिया राजकीय मेडिकल कालेज से बरेली रैफर किया जहां दो दिन बाद अविनाश की मौत हो गई।
रवि ने बाइक नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जांच सबइंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को सोंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com