2:02 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-महिला से अश्लील हरकतें कर सास सहित घायल करने में चार नामजद

उझानी बदांयू 19 अगस्त।

कछला क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने चार लोगों पर अश्लील हरकतें करने के साथ सीने पर हाथ चलाने व विरोध करने पर सास बहू को छुरी से घायल करने की चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास-बहू का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 14 अगस्त की शाम वह जानवरों का चारा लेने खेत पर गई, वही मोहल्ले के जसवीर,जिलेश, सरताज व नवले ने पकड लिया व गंदी हरकतें करने लगे सीने पर हाथ भी चलाया चीख पुकार पर आई सास सहित उसे बुरी तरह छुरी व धारदार हथियारों से मारा-पीटा जिसमें दोनों के खुली चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर काफी लोग जमा हो गये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज की है वहीं जांच सबइंस्पेक्टर कपिल कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.