उझानी बदांयू 19 अगस्त।
नरऊ के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वाकई में दिक्कत नजर आ रही है,एक तो दो कमरों का जर्जर भवन उपर से उगी घास में निकलते कीड़े मकोड़े बच्चों को परेशान करते हैं वही बचे दो कमरे व टिनशेड में सभी क्लास के बच्चों को पढ़ाना भी मुसीबत से कम नहीं,उपर से पीने को स्वच्छ जल भी मुहैया नहीं वजह एक माह से लगा ठंडे पानी का वाटर प्यूरीफायर भी अभी चालू नहीं हुआ बच्चों को वही नलों का दूषित पानी नसीब हो रहा है।
गांव वालों का कहना है कि स्कूल में सफाई की व्यवस्था काफी खराब है परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी है। वहीं पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं जबकि वाटर प्यूरीफायर का लगे एक माह हो चुका है मगर पानी की एक बूंद नहीं टपकीं वजह पूछने पर प्रधानाध्यापिका माकूल जबाब भी नहीं देती।
दो कमरे व बरामदा क्षतिग्रस्त होने से बच्चों को उसमें पढ़ाने की मनाही है बच्चे बचें दो कमरों व खुले टिंनशेड में पढाई करते हैं। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्कूल की व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पहल की जाऐ ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com