10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बाबा साहेब का फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने में युवक नामजद

उझानी बदांयू 17 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा के मझरा गडोरा निवासी रामनिवास जाटव पुत्र रामनाथ ने गांव के ही वीरपाल कुम्हार पुत्र झांझन के खिलाफ अपने इंस्टाग्राम व फेसबुक आई डी पर महापुरुष बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का फोटो एडिटिंग कर आपत्तिजनक स्थिति में लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रामविलास का कहना है कि इससे हमारे महापुरुष की छवि को खराव किया जा रहा है इससे माहौल को खराव करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के आशाराम,शहरी बाबू, अनमोल, अतरसिंह, बीरेंद्र, विपिन आदि ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जिसपर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने मामले की जांच एसएसआई गुड्डू सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.