सिलहरी
से पीएस पटेल की रिपोर्ट
ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के गांव बाबट में होलिका दहन स्थल के निकट पहले भीषण गंदगी आक्रोशित महिलाओं ने जन्माष्टमी के पर्व पर घर के चौका बर्तन का काम का छोड़कर घरों के सामने मुख्य मार्ग पर सफाई न होने के कारण हुए जल भराव में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया गांव में जन्माष्टमी का पर्व और एक दिवसीय मेले का आयोजन होता है ऐसे मौके पर भी गांव में तैनात सफाई कर्मी एक माह से उक्त स्थान की तरफ सफाई करने नहीं आया है इसकी शिकायत महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर गांव में साफ सफाई करने की मांग की है विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत आदि सभी से शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है
इस मौके पर राजे अली, मुनबर हुसैन, फारुख आदि के परिवार की महिलाएं मौजूद रही
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

