उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को नरुऊ हाईवे के पास ग्राम वासियों व कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 56 वें दिन भी जारी, आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुनः देवी स्वरूप कन्याएं क्रमिक अनशन पर बैठी और इन बच्चियों ने जो कि यहां की प्राइमरी पाठशाला की छात्रा भी है इन्होंने स्कूल परिसर में पानी, बड़ी-बड़ी घास जिसमें कीड़े मकोड़े हैं और जर्जर इमारत को लेकर अपनी समस्या टूटे-फूटे शब्दों में कही, गंदे नाले के पानी के साथ-साथ अब इस सत्याग्रह आंदोलन में नरूउ प्राइमरी पाठशाला के सुधार की मांग भी जुड़ गई है, आज क्रमिक अनशन धरना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे बृजपाल शाक्य उपस्थित रहे ,ओमकार सिंह। *
उझानी 16 अगस्त 2025 आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 56 वें दिन प्रातः 10:00 बजे कुमारी आरती, कुमारी सीमा, अनन्या कुमारी, कुमारी कनक देवी और कुमारी मुस्कान देवी सभी नौ वर्ष से कम की कन्याएं क्रमिक अनशन पर बैठी ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बृजपाल शाक्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव सचिव मुजाहिद रजा, शहर उपाध्यक्ष रफत अली अली उर्फ अन्ना भाई , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
आज क्रमिक अनशन, धरना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे बृजपाल शाक्य ने भी क्रमिक अनशन में बैठी बच्चियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया और इस कार्य में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज के दिन गोकुल में कन्हैया का जन्म हुआ था और आज जन्माष्टमी के अवसर पर यह मासूम बच्चियां क्रमिक अनशन में बैठी हैं और इन्होंने स्वयं ही आकर क्रमिक अनशन पर बैठने का अनुरोध संघर्ष समिति से किया और इन बच्चियों ने सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम तक इस तख्त से पैर नीचे नहीं रखा और ना ही अन्य ग्रहण किया, जब इतनी मासूम बच्चे इस समस्या को लेकर और अपने स्कूल की समस्या को लेकर आंदोलन मैं सक्रिय हो और निश्चित रूप से देवी स्वरूप कन्याएं स्वयं क्रमिक अनशन पर बैठी हो तो समस्या का निराकरण होना सुनिश्चित है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की इन दोनों समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो इन ग्रामीणों के साथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।
धरना स्थल जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रजा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली और अन्ना भाई ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर और प्रदेश कांग्रेस स्तर पर भी इस समस्या को लेकर बात हुई है अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो यहां पर अखिल भारतीय स्तर और प्रदेश स्तरीय बड़े नेता भी आंदोलन में सहभागिता करने आएंगे।
धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप, नेपाल सिंह सोलंकी मुन्नालाल जाटव, तेजेंद्र पाल कश्यप मोतीराम कश्यप, जगदीश, धर्मेंद्र कृपाल, महेश पाल, राजाराम पातीराम ,सुखराम महेशपाल, फूल सिंह, राजेश, प्रमोद, बेचे लाल ,सुखबीर, तिलक चंद्र सुनील, माला देवी, मुन्नी देवी वीरपाल सोनपाल शाक्य ,सुरेश पाल, विनीत सिह आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com