उझानी बदांयू 16 अगस्त।
पशुप्रेमी विकेन्द्र शर्मा की शिकायत पर वन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने नगर के घंटाघर चौराहे पर छापेमारी कर मोरपंख बेच रहे दुकानदारों से लगभग 150 मोरपंख जब्त कर लिए वन विभाग की टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मोरपंख बेच रहे नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
वन विभाग की टीम में आए मोहन सिंह अधिकारी ने बताया कि पशु प्रेमी की सूचना पर नगर में जन्माष्टमी पर आज छापेमारी कर करीब 150 मोरपंख जब्त कर लिए तथा मोरपंख बेच रहे बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com