10:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर / युवक की ट्रेन कटकर मौत

युवक की ट्रेन कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
आसफपुर – दिल्ली – बरेली रेल मार्ग पर आसफपुर से दबतोरी के मध्य पुरवा खेड़ा हॉल्ट के निकट एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र सन सनी फैल गई ।
प्राप्त सूत्रों के मुताबिक 28 वर्षीय मृतक कृष्ण अवतार पुत्र जगरूप क्षेत्र के गांव पुरवा खेड़ा निवासी बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण अवतार अपने परिवार के दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता है ।
हाल ही में कृष्ण अवतार रक्षा बंधन के त्यौहार पर अपने गांव पुरवा खेड़ा आया था बीते दिन गुरुवार की शाम वह दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन से पुरवा खेड़ा से दिल्ली जा रहा था कि मौत के मुंह में चला गया ।
घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण अवतार की पत्नी सुमन सहित दोनों लड़के व लड़कियों का रो रो कर बुरा हाल है ।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस