2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

आपरेशन सिंदूर कार्यक्रम की सभी ने की सराहना।

उझानी बदांयू 16 अगस्त।

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहरण किया।

इससे पहले विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चन्द्र गोयल , प्रबंधक शुभम गोयल, प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी और अपने जोश से कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य, भाषण, नाटिका, जन्माष्टमी नृत्य, देशभक्ति पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा ने बच्चों के अभिनय की भूरी भूरी प्रशंसा की , विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक नृत्य नाटिका की सराहना की। उन्होंने बच्चों से कहा पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़े और देश को सर्वोपरि रखें। आज के कार्यक्रम में गत वर्षों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत, समाजसेवी अरुण अग्रवाल , भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, विद्यालय की निर्देशिकाश्री मती आभा गोयल , प्रगति गोयल विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थिति रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का , स्टॉफ का , पेरेंट्स का,सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को कर्मठ बनकर देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.