उझानी बदांयू 15 अगस्त।
एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर्व को धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश बढ़-चढ़ कर दिखा और सुबह से ही देशभक्ति के गानों पर थिरकते नजर आए। अधिकांश विद्यार्थियों को तिरंगे परिधान में देखा गया। हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति से सरावोर रहे ।
मुख्य अतिथि की आगवानी एनसीसी के कैडेट्स द्वारा की गई। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाईके सिंह व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
तिरंगे को सलामी के बाद देशभक्तों के चित्रों पर पुष्पांजली अर्पित की गई। बोर्ड ऑफ मैनेजमैंट के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या, शैक्षणिक प्रमुख आदि को बुकै व बैज लगाकर सम्मानित किया गया ।
कक्षा 8 सी के छात्र कार्तिकेय वार्ष्णेय ने कविता ’मै उस भारत से आता हूँ’ का वाचन किया। कविता में भारत की यशोगाथा का गुणगाान किया गया। वादय संगीत जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक देशभक्ति के गानों की प्रस्तुति दी। कक्षा 3 व 4 के विद्यार्थियों द्वारा ’मेरा देश पहले, लेहरा दो’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 7 ए की छात्रा अन्वेशा मिश्रा द्वारा हिंदी में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया। 9 ए की भव्या थरेजा द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज में संदर्भ में कुछ तथ्यों को प्रस्तुत किया गया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों द्वारा कोरस गान’ आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झाँकी …….’ मनमोहक प्रस्तुति दी।
कक्षा 8 के उत्कर्ष माहेश्वरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया गया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
