*
उझानी बदांयू 15 अगस्त।
आज किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में संचालिका बंदना बब्बर ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं बच्चों ने जन्माष्टमी पर्व भी सेलीब्रेट किया, राधाकृष्ण के स्वरूप बने बच्चों ने नृत्य कर धमाल मचा दिया।
आज छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण के स्वरूप में सजकर आए और छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के डायलॉग भी बोले साथ ही साथ सुदामा कृष्ण मिलन का नाटक भी मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया।
सभी बच्चों ने बहुत ही उमंग और हर्षोल्लास के साथ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारे लगाए। संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से बताया बच्चों ने जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया ।।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा, जिसमें लक्ष्मी, अंशिका ,नैना , सोनम ,अंशिका , अक्क्षा, मेहविश, रूसदा,आदि रही ।
कृष्ण जन्मोत्सव में मान्यता अनुष्का अद्विक उदीश मान्यता अनव प्रियांशी प्रियल आवया काशवी गोयल अनिका सत्यम अथर्व काव्या अक्षत मनोज शनि मिस्टी बाबू अद्विक गिन्नी अद्विक जैन आरजू समृद्धि प्रज्ञा आराध्या शौर्य दिव्यांशी रिद्धि कौशिक फैज अक्षिता अरीशा आर्यन जानवी आदि बच्चे राधा कृष्ण का स्वरूप धरे शामिल हुए। सभी की संयुक्त रूप से बंदना बब्बर द्वारा आरती की गई।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
