उझानी बदांयू 15 अगस्त।
नगर के हरबिलास गोयल इण्टरनेशनल स्कूल में स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य सुभाष चन्द्र थरेजा एवं बृजेन्द्र गोयल ने ध्वजारोहण के साथ किया। विद्यालय में उपस्थित सभी सदस्यों ने तिरंगे को सलाम करते हुए उन सभी वीर-वीरांगनाओं को याद किया जो बिना किसी स्वार्थ के देशप्रेम के लिए बलिदान हो गए।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया। ध्वजारोहण में प्रबंधन समिति सदस्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
