1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी ने परशुराम चौक से गांधी ग्राउंड तक निकाला जुलूस, कैंडल मार्च ,कार्यकर्ताओं ने लगाये वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे।*

बदायूं 14 अगस्त 2025 प्रांतीय आवाहन आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालालसागर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर के संयुक्त नेतृत्व में परशुराम चौक से लेकर गांधी ग्राउंड तक कैंडल मार्च निकाला गया कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप भी शामिल रहे।

कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि 7 अगस्त 2025 को विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से चुनाव में हुए वोट चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है और अभी स्पष्ट हो चुका है कि वोट चोरी करके ही भारतीय जनता पार्टी को भारत की सत्ता प्राप्त हुई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आज राहुल जी ने वोट चोरी का पूरा पर्दाफाश कर दिया है तो एक दायित्व चुनाव आयोग का भी बनता है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटर रोल कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध कराये जिससे सच्चाई सामने आ सके।

अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के काले कारनामे पर्दा फाश न हो सके इसीलिए उसे देश से भगा दिया गया।

कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन,शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, रफत अली उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर महासचिव नूर सवा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती काजल वार्ड कांग्रेस के अध्यक्ष रवि यादव शोएब अहमद , शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद ,ओमप्रकाश प्रजापति अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आउटरीच कांग्रेस, प्रेमपाल ,सफीक अहमद, मोहम्मद अहमद ,रामपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.