5:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, निकाली तिरंगा यात्रा

उझानी बदांयू 14 अगस्त।

78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में पूर्व संध्या पर छोटे-छोटे बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए बच्चों के अंदर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था।

बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर पंजाबी कॉलोनी,लिंक रोड का भ्रमण किया कुछ बच्चे फौजी की वर्दी पहन कर आए बाकी स्कूल की ड्रेस में तिरंगा लिए उत्साह से लबरेज भारत माता की जय-जयकार करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

स्कूल की संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह छोटे-छोटे बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य बनेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे प्ले ग्रुप के बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता भी हुई जिसने बच्चों ने तिरंगे झंडे में रंग भरा।

कार्यक्रम में शिक्षिकाओ में लक्ष्मी मैम, अंशिका मैम ,सोनम मैम, अंशिका मैम, मेहविश मैम, अक्क्षा मैम, नैना,अंशिका, सृष्टि, रुश्दा आदि का विशेष सहयोग रहा‌

तिरंगा यात्रा में आन्वी, रियांश, आरजू, सैयदा, अर्णव, अद्विक, आरव, सक्षम, सिया, गिन्नी, मान्या, मिस्टी, आयशा, चाहत, समद, पारुल, उत्कर्ष, अभिनय, अंश, आयुष, शुभ, आदि बच्चे शामिल रहे । तिरंगा में रंग भरो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्ले ग्रुप के सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.