कुंवरगांव। आगामी त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी, चेहलुम और 15 अगस्त को लेकर बुधवार को कुंवरगांव थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोग, ग्राम प्रधानगण और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि परंपरा से हटकर कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत थाने को देने और झूठी अफवाहों, खासकर ड्रोन और चोरी से जुड़ी अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि खुराफाती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसएसआई घनश्याम सिंह, सुकेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई योगराज सिंह, कांस्टेबल सुमित पुंडीर, नगर पंचायत चेयरमैन पति अरविंद रावत, लकी गुप्ता, मास्टर कल्लन मियां अंसारी, राम शर्मा, लवि शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

