कुंवरगांव। मंगलवार देर रात कुंवरगांव पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चकोलर और गरुइया के बीच कुछ लोग एक महिला का अपहरण कर खेतों की ओर ले जा रहे हैं। कॉल करने वाले ने खुद को गरुइया निवासी बताया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कालर ने फोन बंद कर दिया। इसी दौरान एक ग्रामीण ने ईख के खेत में बदमाश होने का शोर मचा दिया। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने हाथ में पिस्टल और टॉर्च लेकर खेत में कांबिंग की, लेकिन न तो महिला मिली और न ही कोई बदमाश।
पुलिस ने पूरी रात क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अपहरण की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। मामले में कालर की तलाश जारी है।
इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने बताया, “ग्रामीणों से सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। झूठी सूचना देने वाले की पहचान की जा रही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

