5:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

शापिंग सेंटर काम्प्लेक्स में इंतजार हादसे का ?- आज फिर गिरा छत का मलवा

उझानी बदांयू 13 अगस्त।

लापरवाही कहां जानलेवा ना बन जाऐ शापिंग सेंटर काम्प्लेक्स में 9 अगस्त को गिरें लिंटर की आज तक नगरपालिका के अधिकारियों ने खैर-खबर नहीं ली। आज फिर छत से मलवा गिरने से दो राहगीर बाल-बाल बचे। लगता है नगरपालिका ने सोच लिया है कि हादसा होने के बाद ही छत की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाऐ ?।

9 अगस्त को मुख्य गेट की अंदर जाने वाली गैलरी के काफी हिस्से की छत के लिंटर का मलवा गिर गया वही काफी बडा टुकड़ा अब भी एक दुकान से सटकर टंगा हुआ है। रक्षाबंधन व अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण नगरपालिका के कर्मचारियों ने मलवा भी नहीं हटाया तो दुकानदारों ने ही मलवा हटवा कर रास्ते को सुचारू कराया।

आज दोपहर छत से फिर ईंटों के संग मलवा गिरने से दो लोग चोटिल होने से बचे दुकानदारों ने नगर पालिका से मांग की है कि समय रहते छत की मरम्मत कराई जाऐ जिससे कोई हताहत ना हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.