1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर आयोजित बैठक

बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने अधीनस्थों को राजस्व वसूली में टीम बनाकर तेजी लाने का आदेश दिया। श्री चौधरी ने बड़े बकायेदार एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं से बकाया बिल भुगतान करवाने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने कहा कि बकायेदार उपभोक्ता का विद्युत विच्छेदन हो चुका है, उससे राजस्व संग्रह कराएं। श्री नरेंद्र चौधरी ने तीनों विद्युत सब डिवीजन के विद्युत एसडीओ को आदेश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के जेई का एक टीम बनाकर राजस्व वसूली एवं विद्युत विच्छेदन कार्य में तेजी लाएं। इस दौरान उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरव सैनी, अवर अभियंता बिसौली मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता आसफपुर राजेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता अभिषेक सिंह रवि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.