2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर में भाजपा की तिरंगा पदयात्रा कल,11 बजे नगरपालिका से निकाली जाएगी

उझानी बदांयू 11 अगस्त।

भारत की आजादी के अमृतकाल पर विविधता में एकता को अपनाना। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा अनमोल अवसर है जो किसी राष्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। इस 78वें वर्ष का उत्सव विशेष रूप से रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक प्रभावों का सम्मिश्रण देखने को मिलेगा।

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर उझानी
क़ल 12 अगस्त को सुबह 11 बजे नगर पालिका प्रांगण से तिरंगा पद यात्रा का आयोजन कर रही है जोकि नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन नगर पालिका पर ही समाप्त होंगी उन्होंने सभी राष्ट्र व देशप्रेमियों से तिरंगा पदयात्रा मे सम्मलित होकर, सहभागिता की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.