8:33 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-मंदिर के मोनी बाबा ने ग्रामीण को मारपीट कर किया घायल

उझानी बदांयू 10 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरमई पश्चिमी निवासी महीपाल पुत्र श्योराज ने गांव के मंदिर पर रहने वाले मोनी बाबा पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सोंपी है, कोतवाली पुलिस ने घायल किसान का मेडिकल परीक्षण कराया है।

महीपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव के मंदिर पर रहने वाले अपने को अधोरी मोनी बाबा कहने वाले महंत की वजह से गांव में आऐ दिन झगड़े होते हैं गांव वालों ने आपसी सहमति से बाबा से मंदिर छोड कहीं अन्य जगह जाने को कह दिया उस वक्त मोनी बाबा राजी हो गये। आज सुबह उनसे मंदिर छोड जाने की कह दिया तो झगड़े पर आमादा होकर हमलावर हो गये। जिससे उन्हें चोट आई है। बहरहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.