12:45 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

अजीब संयोग- दो बहनें एक गांव एक मंडप शादी, दोनों ने एक साथ दर्ज कराया दहेज में बाइक मांगने का मुकदमा

********-
उझानी बदांयू 10 अगस्त।

ईश्वर का चमत्कार कहें या संजोग कोतवाली क्षेत्र की दो सगी बहनों की शादी एक ही गांव के दो दूल्हों संग एक ही दिन,एक ही मंडप हुई। अब दोनों ने अपने ससुरालियों पर दहेज में मोटर साइकिल मांगने व मारपीट का मुकदमा भी एक ही दिन दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी विक्रम नाथ की पुत्री काजल और सोनी ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। ससुराल वालों से पीड़ित होकर 20 जुलाई को दोनों बहिनें एक साथ मायके आ गई थी। मायके में अपने पिता के घर रह रही हैं।

गांव दहेमू निवासी विक्रम नाथ की पुत्री काजल का विवाह 18 मई 2022 को थाना मुजरिया के गांव ज्योरा पारवाला निवासी सुनील और 18 जुलाई को ही एक ही मंडप में सोनी का विवाह इसी गांव के अर्जुन नाथ के साथ हुआ था। दोनों बहिनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे व मोटर साइकिल की मांग करते हैं।

20 जुलाई को ससुरालियों ने एक राय होकर मारा पीटा तो मौका पाकर एक साथ घर से निकल कर मायके आ गई।

पुलिस ने काजल की तहरीर पर पति सुनील, सास रेखा देवी, देवर अनिल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

वहीं सोनी की तहरीर जबरदस्ती घर में घुसकर बदनीयती से दबोच लेने में कैलाश नाथ के साथ, पति अर्जुन, ससुर खिलौना नाथ, सास गीता देवी, ननद आरती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस