।
बदांयू 10 अगस्त।
रेलवे ने प्रयोग के तौर पर राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम लागू की। त्योहारों के लिए जोड़ी में टिकट बुक कराने पर वापसी में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
रेलवे ने दीपावली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयोग के तौर पर राउंड ट्रिप स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में यात्रियों को वापसी यात्रा में 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। यह सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो जाने के साथ ही लौटने की आरक्षित टिकट भी बुक कराएंगे।
रेलवे ने 13 अक्टूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग शुरू की है। 13 से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी। वापसी यात्रा के लिए 17 नवंबर से एक दिसंबर तक टिकट बुक होंगी। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को एक जैसी श्रेणी और ट्रेन में ही टिकट बुक करानी होगी। स्कीम में रिफंड का प्रावधान नहीं है और न ही टिकट सुधार की सुविधा दी की गई है। जिन ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर का प्रावधान है, उन्हें इस स्कीम से बाहर रखा गया है। इस स्कीम में बेस किराए में 20 प्रतिशत छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगा। किसी भी प्रकार की रियायतें (रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन) का लाभ इस स्क्रीम में नहीं मिलेगा।
———
स्कीम के तहत दोनों तरफ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने का माध्यम भी समान ही होना चाहिए। जैसे अगर किसी यात्री ने जाने की टिकट ऑनलाइन बुकिंग से की है तो वापसी की टिकट भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। यही व्यवस्था आरक्षण काउंटर से टिकट लेने पर भी लागू होगी। बेसिक किराया किलोमीटर के हिसाब से तय होता है। – संजीव शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, बरेली।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
