1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-मरम्मत के अभाव में भर-भरा कर गिरा शापिंग सेंटर कांप्लेक्स की छतों का मलबा,दो लोग बाल-बाल बचे

शापिंग सेंटर में काम करने वाले दो कर्मचारी बाल-बाल बचे।

उझानी बदांयू 9 अगस्त।

सुबह से हो रही बारिश के चलते नगर के नगरपालिका के शापिंग सेंटर कांप्लेक्स की छतों का मलबा मय ईट लोहे की सरिया समैत आने जाने वाले रास्ते पर भरभरा कर गिर गया। इसमें दो कर्मचारी बाल-बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे के आस-पास संजय मित्तल की दुकान से शापिंग सेंटर में अंदर जाने वाले रास्ते पर छतों का मलबा तेज आवाज के साथ गिर पडा। गनीमत रही कि कांप्लेक्स की दुकानें खोलने आऐ कर्मचारी बरामालदेव निवासी नेकसू व अब्दुल्ला गंज के रमेश उसकी चपैट में आने से बाल-बाल बच गये।

कांप्लेक्स के दुकानदारों ने बताया कि काफी समय से शापिंग सेंटर की मरम्मत नहीं हुई है छतों पर पानी जमा होने से वह वहीं भरता रहता है। इससे आज छतों की ईंटें मय लोहे की सरिया के नीचे गिर पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि जल्द ही इसकी मरम्मत ना हुई तो बची-खुची छत भी धाराशाई हो जाएगी, क्योंकि छत पर सिर्फ पतली ईंटों की सिंगल लेयर बची है। बारिश होती रही तो वह भी गिरने का ख़तरा है।

कांप्लेक्स बाजार के दुकानदारों ने नगर पालिका से मांग की है कि समय रहते छतों की मरम्मत कराई जाऐ वर्ना किसी दिन हादसे से इंकार नहीं किया झा सकता।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.