समाजसेवी गोपाल तुलस्यान, प्रवीण मित्तल, अशोक गर्ग,राजीव माहेश्वरी की मेजबानी में हुआ देवों के देव महादेव का श्रृंगार, अभिषेक व महाआरती।
उझानी बदांयू 8 अगस्त।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत बीती रात शिवतेरस पर पहले महाकाल की सवारी का नगर भ्रमण कराया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में महाकाल की महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें शंकर-पार्वती बने कलाकारों ने तांडव नृत्य कर एक दूसरे को जयमाला पहनाई।
मंदिर परिसर का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान समाजसेवी प्रवीण मित्तल, राजीव माहेश्वरी, गोपाल तुलस्यान,अशोक गर्ग, भुवनेश माहेश्वरी से मंत्रोच्चारण कर महादेव परिवार का पूजन कराया।
पूजन के बाद महाकाल की
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें शंकर पार्वती बने कलाकारों द्वारा तांडव नृत्य से समां बांध दिया, भजन की धुन श्रृद्धालु भी पर थिरकने लगे। महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर ,व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल, संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, राजीव गुप्ता एडवोकेट, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी, अंकित वार्ष्णेय,रामू वार्ष्णेय, महेन्द्र कुमार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com