।*****
उझानी बदांयू 7 अगस्त।
नगर में बाइक चोर सहित साइकिल चोरों का भी आतंक है। पुलिस भी इन चोरों के आगे निष्क्रिय नजर आती है। कल दोपहर पंजाबी कालोनी से दिनदहाड़े एक चोर साइकिल ले उड़ा चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाबी कालोनी के मधुर सचदेवा के नवनिर्मित मकान में मजदूर काम कर रहे हैं। कल दोपहर जजपुरा निवासी धर्मवीर अपनी साइकिल बाहर खड़ी कर छत पर सीमेंट लेकर गया था, थोड़ी देर बाद आकर देखा तो साइकिल गायब मिली। इधर-उधर ढूढा ना मिलने पर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो चोर का चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है साइकिल ले जाते हुए।
अभिनव सक्सेना
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com