उझानी बदांयू 7 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के भागीरथी घाट कछला पर बाईक चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है कछला गंगा घाट पर श्रद्धा व भक्ति के साथ कांवड़िए आते हैं जल भरने लेकिन उन्हें पुलिस की नकामी की वजह से गंगा जल के बदले में अपनी मोटर साईकिल से हाथ धोना पड़ रहा है ।
सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान कछला गंगा घाट से लगभग दो दर्जन बाइकों के चोरी होने की घटनाएं सामने आईं हैं जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है।
ताजा मामला थाना जहानाबाद पीलीभीत के ग्राम महताब नगर निवासी आकाश पुत्र हीरालाल के साथ हुई घटना का है वकोल आकाश दिनाँक 03 /04 अगस्त को मध्यरात्रि 01 बजे करीब वह कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर जल भरने गया था कछला यातायात पुल से उझानी दिशा की ओर 50 मीटर दूर फुटफाथ पर खड़ी मेरी सुपर स्प्लेंडर मोटर साईकल चोरी हो गई जिसे मैंने काफी तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली ।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर जांच हेतु उपनिरीक्षक कपिल कुमार को सौपा है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

