12:28 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कल्लिया काजमपुर में स्वास्थ विभाग द्वारा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव के बाद तालाब की मरी मछलियां

ग्राम प्रधान ने तालाब में कर रखा है मछली पालन

कुंवर गांव । थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में तालाब में भारी मात्रा में मछलियों की मौत हो गई ग्राम प्रधान ने बिना कार्यवाही व पोस्टमार्टम के मछलियों को तालाब से निकलवाकर गड्ढे में दफन करा दिया ।प्रधान ने न तो पुलिस को कोई सूचना दी और न ही स्वास्थ्य विभाग को ।
प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शुक्रवार को मच्छरों के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया था टीम ने नालियों में छिड़काव किया था पानी तलाब में जाने के बाद मछलियां मरने लगी शनिवार सुबह भारी मात्रा में मछलियां तालाब में उतराती मिली जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया ।ग्राम प्रधान ने उदयपाल सिंह ने बिना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए मृत मछलियों को ट्राली में भरकर गड्ढे में दफन करा दिया । और किसी कानूनी कार्यवाही करने के लिए मना कर दिया । ग्राम प्रधान उदयपाल सिंह ने बताया कि गांव 15 बीघा तालाब है जिसमें कुछ हिस्सा उनका भी है जिसमें उन्होंने मछली पालन कर रखा है ।यह तो जांच के बाद पता चलेगा की ग्राम प्रधान का निजी तालाब है या फिर मछली पालन के लिए उन्होंने पट्टा करा रखा है । तालाब में भारी मात्रा में मछलियां मरने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं ।

ग्राम प्रधान उदयपाल का कहना कि कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में दवा का छिड़काव कराया गया था नालियों का पानी तालाब में जाने से छोटी मछलियों की मौत हो गई बड़ी मछलियां बची हुई है मृत मछलियों को गड्ढे में दफन करा दिया है वह कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.