उझानी बदांयू 1 अगस्त।
सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के कछला गंगा घाट से लौटने का सिलसिला जारी है। वहीं, कुछ शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए गंगा जी की ओर कूंच किऐ जा रहे है।
बरेली मथुरा हाइवे सहित जिले के अधिकांश मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ है। भगवान शिव के जयकारों से वातावरण शिवमय है।
शुक्रवार को भी दिनभर कांवड़िये के लौटने का सिलसिला जारी है। कांधे पर कांवड़ और जुबां पर बोल बम और हर-हर महादेव के साथ शिवभक्तों के जत्थे गुजरते है। भगवान शिव में अटूट श्रद्धा और भक्ति के उत्साह में शिवभक्त शुक्रवार को दिन और फिर रातभर शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। हाईवे समेत दूसरे मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थे बम भोले का उदघोष करते हुए गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। पूरा मार्ग कांवड़ियों से भरा है।
मथुरा बरेली हाईवे कांवड़ियों के केसरिया रंग में रंगा रहा। लंबी दूरी तय करने वाले कांवड़ियों ने लौटना शुरू कर दिया है। वहीं नजदीकी जिलों के कांवड़िये अपने जत्थों के साथ गंगाजल लेने के लिए रवाना होने लगे हैं। सुबह से शाम तक कांवड़ियों की लाइन लगी रही। दूर तक कांवड़ियों के ही जत्थे दिखाई दे रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर पुलिस मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com