पीड़ित महिला ने एक पड़ोसी पर जताया शक, पुलिस को दी तहरीर।
उझानी बदांयू 1 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा के एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया गृहस्वामिनी ने बताया कि चोरों द्वारा घर से नकदी सहित चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को सोंपी तहरीर में एक पड़ोसी पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
जानकारी के अनुसार स्व दुर्गा प्रसाद की पत्नी बीना साहू ने बताया कि बीती रात वह अपनी पुत्रवधू व बच्चों संग नऐ घर पर सो रही थी, सामने पुराने मकान के झीने के रास्ते उतरे चोरों ने संदूक में रखे 60 हजार रुपए नकद,पाजेब, जंजीर, अंगूठी, सहित तकरीबन चार लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। बीना ने पड़ोसी पर शक जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com