कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव असिर्स में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के विजय सिंह प्रवक्ता नागरिक शास्त्र का स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज कासगंज एवं श्रवण कुमार सहायक अध्यापक का स्थानांतरण कानपुर देहात के लिए हो गया ।जिसके अवसर पर वृहस्पतिवार को विद्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान दोनों अध्यापकों को प्रधानाचार्य भूप सिंह राठौर द्वारा विदाई दी गई इस अवसर अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण/छात्र छात्राएं एवं अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भोजराज सिंह उपस्थित रहे । विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने अपने गुरु के शिक्षण कार्य की सराहना की वहीं छात्राओं ने भी गुरुओं की विदाई पर गीत गाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

