5:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: हलधर किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन समाप्त

बिल्सी
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की भूमि पर अवैध निर्माण समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन का नगर पालिका परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। धरना उस समय खत्म हुआ जब यूनियन पदाधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर के बीच वार्ता सफल रही।धरना के दौरान यूनियन की सबसे प्रमुख मांग पालिका भूमि गाटा संख्या 173 (निकट नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन) पर अवैध निर्माण को हटाने को लेकर थी। इस पर प्रशासन ने उपजिलाधिकारी बिल्सी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। समिति में तहसील प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी शामिल किए गए हैं, जो जल्द ही स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
इसके अलावा यूनियन द्वारा उठाई गई अन्य पांच मांगों पर भी प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद 28 जुलाई से चल रहा धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।
हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि वादे अनुसार समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रशासन ने पारदर्शी जांच और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस