बिल्सी
उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह के आदेश अनुसार तहसीलदार बिल्सी द्वारा राजस्व वसूली टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व नायब तहसीलदार मोहित कुमार द्वारा किया गया। टीम द्वारा धर्मवीर पुत्र शालिग निवासी उघेती पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का बकाया 5 लाख 81 हजार ,ओमेंद्र पुत्र मानसिंह पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का 3 लाख 61 हजार रुपए बकाया था दोनों के ट्रैक्टर राजस्व बसूली टीम द्वारा कुर्क कर लिए गए। ट्रैक्टरों को तहसील परिसर में लाया गया ।वसूली टीम में जाहिद मियां, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, बैंक मैनेजर विजय कुमार, अंकित कुमार नरेश पाल रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

