बिल्सी। कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपराधों पर नियंत्रित बनाए रखने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। सीओ संजीव कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की अफवाह चल रही है। जिस जनता कतई ध्यान न दे। अगर किसी गांव में ड्रोन उड़ने की खबर है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलता है तो उसकी बातों पर ध्यान ना दें और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दें। कोतवाल ने कहा अगर कोई अपरिचित व्यक्ति गांव में दिखाई देता है तो सबसे पहले उससे पूछताछ करें, संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दें। इसी के साथ उन्होंने प्रत्येक गांव में सुरक्षा समिति के सदस्यों को सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर वीके मौर्य, गोपाल शाक्य, मौलाना असरारउल हक, मुजाहिद खान, आदित्य माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, संजीव कुमार, राममेहर सिंह, गोपाल स्वामी, मधुप राठी आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

