7:22 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

551 लीटर गंगाजल से किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

बिल्सी
पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर में संचालित श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने कछला गंगा घाट से पदयात्रा कर 551 लीटर गंगाजल लाकर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया ।सोमवार की पूर्व संध्या पर श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्य एकत्रित होकर कछला गंगा घाट पहुंचे जहां सुबह स्नान करके बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा करते हुए 551 लीटर गंगाजल लेकर बिल्सी पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने विधिवत भगवान भोलेनाथ की पूजा कर जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था को लेकर नगर में काफी प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस