5:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – दो दशक से भी अधिक समय से खस्ता हाल है बिजली घर रोड


कई अध्यक्ष बदले… पर नहीं सुधरी सड़क की हालत
मामूली बरसात होने पर बन जाती है तालाब
फोटो
बिल्सी ,बदायूं l नगर में बिजली घर रोड की अपनी एक दर्द भरी कहानी है l नगर पालिका परिषद के कई अध्यक्ष बने लेकिन इस रोड की दयनीय हालत पर किसी को दया नहीं आई यही वजह है कि आज भी यह सड़क बेहद खस्ता हाल है l थोड़ी बरसात होने पर यह सड़क मिनी तालाब का रूप ले लेती है और इस गंदे पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है l मोहल्ले के लोगों ने अनेक बार नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी दिया लेकिन किसी ने इस सड़क को बनवाने में किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं ली है l
नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद प्रशासन की होती है l पालिका प्रशासन हर नागरिक से अनेक तरह के टैक्स भी वसूलत है इसलिए नागरिक भी चाहते हैं कि उन्हें अच्छी सड़क और अन्य सुविधाएं मिले नगर में बंबा चौराहे से बिजली घर को जाने वाली सड़क इस कदर नाजुक हालत में पहुंच गई है कि लोगों को पैदल गुजरते समय में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अनेक बार छोटे वाहन गड्ढे में तब्दील हो चुकी इस सड़क में फंसकर गिर गए हैं l थोड़ी सी बरसात होने पर कई दिन तक जल भराव की समस्या रहती है जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है l यहां के नागरिकों का कहना है कि दो दशक से भी अधिक समय से यह सड़क ऐसी ही बनी हुई है इस दौरान जनता ने कई अध्यक्ष बने लेकिन चुनाव के वक्त सभी ने इस सड़क को बनवाने की बात कही लेकिन जीतने के बाद फिर किसी ने इस तरफ मुड़कर नहीं देखा l बताया कि कई बार नाराज नागरिकों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया लेकिन बेखबर हो चुके पालिका प्रशासन की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ l नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे l

विज्ञापन एक्सप्रेस