4:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज़ का त्योहार

बिल्सी-
हरियाली तीज का त्योहार नगर में हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं व युवतियों ने हाथों पर आकर्षक मेंहदी रचाई और झूले का आनंद लिया। इस मौके पर पूजा अर्चना कर घरों में पकवान भी बनाए गए।
महिलाओं के प्रिय त्यौहार हरियाली तीज को लेकर घरों में एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शनिवार दोपहर से ही महिलाओं ने अपने हाथों पर मेंहदी रचना शुरू कर दिया। यह सिलसिला रविवार को सुबह भी जारी रहा। महिलाओं ने सज धज कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने घरों में झूले डालकर उनका आनन्द लिया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने तीज और सावन गीत गाकर जमकर लुत्फ उठाया। नगर के देवबनी मंदिर पर नई बस्ती पहनकर महिलाओं ने भगवान श्री कृष्णा और राधा के दर्शन किए और सेल्फी लेकर तीज महोत्सव का आनंद लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस