9:29 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- नगर क्षेत्र में जगह-जगह हुआ भंडारा

बिल्सी सावन माह के तृतीय सोमवार से पूर्व संध्या पर भोले बाबा के भक्तों के लिए नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शिव भक्तों सहित राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया नगर के मुख्य बाजार स्थित गौरव वाष्र्णेय एवं शिवम वार्ष्णेय द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी के साथ नगर के अंबियापुर चौराहे पर ऑ पी एस पॉइंट पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मृदुल शर्मा द्वारा शिव भक्तों को फल एवं भोजन वितरित किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने से परम सुख की प्राप्ति होती है समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए ।
इसी के साथ नगर के बदायूं स्टैंड पर व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कछला से जल भरकर आ रहे कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर बिल्सी बिसौली मार्ग स्थित दिधोनी पर मिथिलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल पर प्रबंधक अजय कुमार द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें जल भरकर ले जा रहे कांवरियों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनु राय सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस