1:17 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा वैश्य समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी से क्षुब्ध वैश्य संगठनों ने प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

बदायूं 27जुलाई को ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा वैश्य समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी से क्षुब्ध वैश्य संगठनों ने प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद , भारतीय वैश्य महासभा, वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति, माहौर वैश्य सभा, कुमारतनय वैश्य सभा, वार्ष्णेय कल्याण समिति, अग्रवाल वैश्य सभा, रस्तोगी वैश्य सभा, माहेश्वरी वैश्य सभा एवं व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर आवश्यक बैठक स्थानीय वैभव लॉन पर आयोजित की गई जिसमें विरोध की रणनीति बनाई गई आगामी 28जुलाई दिन सोमवार को संयुक्त वैश्य समाज के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित जिलाधिकारी को दिया जाएगा

वैश्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया ऊर्जा मंत्री के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है

वैश्य प्रतिनिधि के बी गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने वैश्य समाज के खिलाफ घृणित टिप्पणी सोची समझी राजनीति के तहत की है अन्यथा वो माफी मांगकर और खेद जताकर उक्त विषय को खत्म कर सकते थे

वैश्य प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का वैश्य समाज के लिए दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है वैश्य समाज इसकी घोर निंदा करता हैं उनके इस अमर्यादित बयान से उनकी इस वृहद समाज के प्रति मानसिकता और सोच का पता चलता है उनके बयान ने देश को समृद्धिशाली बनाने वाले व्यापारी व वैश्य समाज के देश के प्रति समर्पण की खिल्ली उड़ाने की कोशिश की गयी है साथ ही सरकार पर उनके भरोसे को तोड़ने का काम किया है ऐसे बयान उसमें पलिता लगाने का काम करते हैं

वैश्य प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता ने विरोध जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में नहीं लिया और न्यायोचित कारवाही नहीं की तो वैश्य समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा

वैश्य प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने बताया कि ऐसे मंत्री को अपनी मानसिकता बदलनी होगी अन्यथा की स्थिति में आगामी चुनावों में इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा

वैश्य प्रतिनिधि शिवस्वरूप गुप्ता ने बताया कि वैश्य बीजेपी का कोर वोटर है तो इसका मतलब यह नहीं कोई भी अभद्र टिप्पणी कर देगा वैश्य समाज को अपना सम्मान लेना आता है

वैश्य प्रतिनिधि क्षितिज वैश्य ने कहा ने अपील करते हुए कहा कि कल 11बजे अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज संगठित होकर अपने सम्मान के लिए स्थानीय भामाशाह चौक पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हो

इस अवसर राजेश गुप्ता, अमित वैश्य, अवधेश लड्डा माहेश्वरी,अमित बंसल, दिनेश कुमार थापा, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस