मंदिर के गेट पर जल भराव से श्रद्धालु दुखी
पालिका प्रशासन बना लापरवाह लोगों में आक्रोश
फरियाद करते थक गए मोहल्ले के लोग
सावन के महीने में शिव मंदिर के पास गंदगी होने से लोगों में नाराजगी
बिल्सी ,बदायूं l सावन का पवित्र महीना चल रहा है श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए शासन प्रशासन की ओर से कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं लेकिन नगर के मोहल्ला संख्या 5 बिजली घर रोड से स्टेट बैंक की ओर जाने वाली सड़क पर शिव मंदिर के गेट पर जल भराव होने से श्रद्धालु काफी परेशान हैं l जल भराव होने से दुखी लोगों में नगर पालिका परिषद प्रशासन के प्रति बेहद नाराजगी है l नागरिकों का कहना है कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वह नगर पालिका परिषद प्रशासन थे कई दफा फरियाद कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है जबकि सावन महीने में शिव मंदिर पर हर समय भक्तों का आना-जाना रहता है खासकर सोमवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने को आते हैं l
मोहल्ला नंबर 5 की लगभग सभी गलियों में गंदगी बनी हुई है लेकिन बिजली घर से स्टेट बैंक की ओर को जाने वाली सड़क पर हालात काफी खराब हैं यहां स्थित शिव मंदिर के गेट पर लंबे समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है, सावन का पवित्र महीना शुरू होने के बाद भी नगर पालिका परिषद प्रशासन ने यहां के लोगों को गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठा स्थिति यह है कि लगातार हालात खराब होते जा रहे हैं l नागरिकों का कहना है कि शिव मंदिर में रोजाना ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को आते हैं लेकिन बहुत से लोगों को गंदे पानी के बीच से ही होकर निकलना पड़ता है ऐसे लोग नगर पालिका परिषद प्रशासन को कोसते नजर आते हैं l मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जल भराव और नालियों में फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से उन्हें संक्रामक रोगों के फैलने का अधिक खतरा सता रहा है l नगर पालिका परिषद प्रशासन की बेरुखी से लोगों में काफी गुस्सा है जो किसी भी दिन आंदोलन के लिए सड़क पर आ सकते हैं l



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

