बिल्सी- स्थानीय भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में हरियाली तीज के शुभ अवसर पर मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी, जूनियर व सीनियर के बच्चों ने बड़े ही उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने हाथों पर सुन्दर-सुन्दर आकर्षक डिजाइन बनाकर मेंहदी से सजाया। निर्णायक मण्डल की ओर से नयना वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय, माया वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, कामिनी वार्ष्णेय, अन्नपूर्णा वार्ष्णेय आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।सभी प्रतिभागियों को घेवर खिलाकर हरियाली तीज की बधाई दी गयी।
प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभाएँ उभरकर सामने आती है तथा बुद्धि का विकास होता है इसलिए अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। यह प्रतियोगिता प्रदीप कुमार सक्सेना, अतुल वार्ष्णेय,गीता रानी, सीमा वर्मा, माधुरी शंखी,शीतल सक्सेना,आरती जैन, लक्ष्मी शर्मा, कु० अंशिका,पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
दूसरी ओर बिल्सी वजीरगंज मार्ग स्थित श्री बालाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में रिंकी ने प्रथम स्थान, अंशिका ने द्वितीय स्थान व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संचालक प्रमोद कुमार सक्सेना व प्रधानाचार्य अजीत कुमार सक्सेना ने सभी विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इसी के साथ नगर के सिटी हार्ट मेंन जूनियर हाई स्कूल में भी हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा एक की छात्रा आरिबा व आस्था ने प्रथम स्थान,राखी ने द्वितीय व अलिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविचंद्र वार्ष्णेय ने प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
