11:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस द्वारा गिरफ्तार

> *थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत अपने मालिक के रुपयों का गवन करने के इरादे से नौकर द्वारा बनाई गयी झूठी लूट की कहानी।*

> *पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए झूठी लूट की साजिश का किया गया पर्दाफाश नौकर को मय रुपयों के किया गया गिरफ्तार।*

>*पुलिस द्वारा 03 घण्टों में किया गया घटना का सफल अनावरण।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष उसहैत की अगुआई में उसहैत पुलिस द्वारा आज दिनांक *24/25.07.2025* समय करीब 19.25 को पीआरवी 1300 से सूचना प्राप्त हुई कि अखिलेश जो गाडी संख्या UP87T9739 छोटा हाथी से गंजडुडवारा जिला कासगंज से कस्बा उसहैत में अपनी मालकिन प्रियंका गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता निवासी मौहल्ला मोधन पाल थाना गंजडुडवारा जिला कासगंज से 69000/- रूपये लेकर नमकीन लेने के लिए आ रहा था कि *ग्राम हरदोपट्टी से सरेली मोड के बीच कुछ अज्ञात लोगो द्वारा लूट कर ली गई है।* सूचना पर थाना उसहैत पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर मौका-मुआयना किया तो वहाँ एक व्यक्ति खडा था जिससे पूछने पर अपना नाम अखिलेश खटीक पुत्र श्रीनिवास निवासी अकबरनगर पलिया गॉव नवादा थाना गंजडुडवारा जिला कासगंज बताया एवं लूट के सम्बन्ध में अखिलेश से पूछा गया तो बताया कि साहब मुझे रुपयों की आवश्यकता थी जिस कारण मैनें लूट की झूठी घटना बनाकर रुपयों को स्टेपनी में छिपाकर व चाबियों को झाडी में फेंक दिया था हम पुलिस वालो ने अखिलेश की निशादेही पर रुपयों,चाबी,मोबाइल बरामद किया जिसमें स्टेपनी से रुपयों को निकालकर देखा तो पन्नी मे 500 के 106 नोट , 200 के 21 नोट, 100 के 83 नोट, 50 के 30 नोट, 20 के 73 नोट, 10 के 54 नोट कुल 69000 रूपये बरामद हुए। अखिलेश द्वारा पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने पर अखिलेश के विरुद्ध थाना उसहैत पर मु0अ0सं0 148/2025 धारा 248 बीएनएस पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1. अखिलेश खटीक पुत्र श्रीनिवास निवासी अकबरनगर पलिया गॉव नवादा थाना गंजडुडवारा जिला कासगंज उम्र 22 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 248 बीएनएस थाना उसहैत बदायूँ ।

*बरामदगी का विवरण -*
1. 69000/-
2. UP87T9739 छोटा हाथी
3. मोबाइल,चाबी

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना उसहैत जनपद बदायूँ ।
उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार थाना उसहैत जनपद बदायूँ ।
का0 1100 अरविन्द कुमार थाना उसहैत जनपद बदायूँ ।
का0 1214 ओमवीर सिंह थाना उसहैत जनपद बदायूँ ।

विज्ञापन एक्सप्रेस